Mera Priya Khel। Mera priya khel par nibandh। मेरा प्रिय खेल पर निबंध।

मेरा प्रिय खेल पर निबंध
 Mera priya khel par nibandh

मेरा प्रिय खेल पर निबंध। mera priya khel par nibandh

हिंदी अंश हमारे प्रिय पाठकों का हार्दिक स्वागत करता है।

अगर आप ढूंढ रहे हैं मेरे प्रिय खेल पर निबंध तो हो जाइए निश्चित। क्योंकि आज हम आपके लिए हर तरह से अलग अलग खेलो को मेरा प्रिय खेल मानते हुए निबंध लेकर आए हैं।

इस पोस्ट में आपको मेरा प्रिय खेल क्रिकेटहॉकी, व फुटबॉल पर अलग-अलग निबंध मिल जाएंगे। जिनका प्रयोग आप निबंध लिखने, भाषण देने, पेरेग्राफ/अनुच्छेद अथवा किसी भी तरह का गृहकार्य करने के लिए प्रयोग कर सकते है.

मेरा प्रिय खेल (Mera priya khel) – Cricket par nibandh

परिचय:-

खेल हमारे जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है। जिनमें लगभग हमारा पूरा बचपन गुजरता है। गांव गल्ली मोहल्लों से लेकर बड़े स्तरों तक सैकड़ों खेल को खेला जाता है।

हर खेल को खेलने का तरीका अलग है तो वहीं उन्हें खेलने के तरीके भी। मेरे गांव में भी मेरे दोस्त कई तरह के खेल खेलते हैं लेकिन मेरा प्रिय खेल क्रिकेट है। जिसे मैं खेलना पसंद करता हूं। और देखना भी

क्रिकेट मेरा प्रिय खेल होने का कारण

यह एक ऐसा खेल है जो मेरा ही नहीं लगभग हर भारतवासी का प्रिय खेल है।

इस खेल का मेरा प्रिय होने का कारण है मेरे घर के आस-पास का परिवेश। बचपन से ही में अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलता आ रहा हूं।

इस खेल में दौड़ भाग कम करनी पड़ती है इसमें अत्यधिक खिलाड़ी एक साथ खेल सकते हैं और यह एक शांतिपूर्वक खेला जाने वाला खेल है।

क्रिकेट का खेल

गांव की एक छोटी सी गली से लेकर शहर राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर तक इसे बहुत खेला व देखा जाता है। यह वर्तमान समय में दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला दूसरा सबसे बड़ा खेल है।

क्रिकेट का मैदान असल में बहुत बड़ा व वर्गाकार का होता है। लेकिन छोटे स्तर पर गांव मोहल्ले में जहां खाली जगह दिखी वही क्रिकेट का मैदान तैयार हो जाता है।

इस खेल को खेलने के लिए क्रिकेट बेट,बाल व स्टंप की आवश्यकता होती है। हालांकि किसी तरह की चोट से बचने के लिए हेलमेट,ग्लब्स का भी प्रयोग किया जाता है।

नियमानुसार इस खेल में 11 खिलाड़ियों की दो टीमें बनती हैं इनके अलावा दोनों टीमों में कुछ अतिरिक्त प्लेयर को भी रखा जाता है जिन्हें किसी खिलाड़ी को चोट लगने पर उसकी जगह बदल दिया जाता है। निश्चित ओवर तय किये जाते हैं और फिर एक टीम खेलती है तथा दूसरी को बचाव करना होता है। और जो टीम निश्चित ओवर में अधिक रन बनाती है वह विजेता घोषित होती है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले कुछ खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, लोकेश राहुल, शिखर धवन, डेविड वार्नर, एरोन फिंच, जैसे अनेक खिलाड़ी है।

क्रिकेट की कुछ प्रसिद्ध प्रतियोगियाएँ

  • टी २० वर्ल्ड कप
  • क्रिकेट वर्ल्ड कप
  • चैम्पियन्स ट्रॉफी
  • आईपीएल

क्रिकेट के प्रति मेरा प्यार

मेरा अत्यंत प्रिय खेल क्रिकेट है मुझे हमेशा से बहुत प्यारा रहा है। खेलने के अलावा में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाले मैच को देखना भी पसंद करता हूं। मेरा प्रिय खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली है। जिनकी में हर पारी को देखता हूं।

यह खेल मुझे इतना प्रिय है कि यदि कभी मुझे टीम में नहीं रखा जाता है तो मैं अपने दोस्तों को खेलते देख ही खिलखिला उठता हूं। शुरुआत में खेलने के लिए मैं सिर्फ फील्डिंग ही करता रहता था क्योंकि मुझे खेलना नहीं आता था और खेलने में मेरा नंबर भी नहीं आता था।

उपसंहार

मेरा पसंदीदा खेल क्रिकेट है जिसे मैं अपनी पढ़ाई के साथ खाली समय में खेलना व देखना पसंद करता हूं।

इसे खेलने के पश्चात में ऊर्जावान रहता हूं और अपनी पढ़ाई भी अच्छे से कर पाता हूं। इससे मेरा स्वास्थ्य भी सही रहता है। इस खेल को में हमेशा खेलता रहूंगा और अपने प्रदर्शन को ऊंचे स्तर तक पहुंचाने का प्रयास करूंगा।

___________

मेरा प्रिय खेल (Mera priya khel)- hockey par nibandh

मेरा प्रिय खेल हॉकी पर निबंध

प्रस्तावना:-

खेल हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। खेलने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है और हम किसी कार्य को भी बेहतर तरीके से कर पाते हैं।

मैं खुद प्रतिदिन कई तरह के खेल खेलता हूं लेकिन मेरा प्रिय खेल हॉकी हैं। मेरे घर के पास में ही एक मैदान है जहां हम सभी दोस्त आपस में मिलकर हॉकी खेलते हैं।

हॉकी मेरा प्रिय खेल होने का कारण

बचपन से ही मैं अपने बड़े भाई को हॉकी खेलते हुए देखता था। और कभी कभी उसकी हॉकी स्टिक से एक दो गेंद के दे लिया करता था।

धीरे-धीरे में बड़ा होता गया और मेरी हॉकी के प्रति रुचि बढ़ती गई। मेरे भाई के साथ में भी हॉकी खेलने जाने लगा और अपने दोस्तों को भी देखा करता था।

यह खेल मुझे काफी अच्छा लगने लगा क्योंकि इसमें दौड़ भाग करनी पड़ती है। और विपक्षी के खिलाड़ियों से गेंद छिनने में बड़ा मजा आता है।

हॉकी का खेल

हॉकी दुनियाभर में खेला जाने वाला एक प्रसिद्ध खेल है। इसे हर कोई व्यक्ति खेलना पसंद करता है। वर्तमान समय में हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल है जिसे सन् 1928 में भारत का राष्ट्रीय खेल घोषित किया गया था। भारत के अलावा यह पाकिस्तान का भी राष्ट्रीय खेल है।

इस खेल को खेलने के लिए बड़ा मैदान होता है जिसकी लंबाई चौड़ाई 91.4m  and 55m होती हैं। दोनों टीमें एक साथ खेलती हैं। इस खेल को खेलने के एक गेंद एक स्टिक चोट से बचने के लिए पैरों में पेड़स गोल का बचाव करने वाले के लिए क्लब व हेलमेट।

दोनों टीमों में 10  खिलाड़ी होते हैं और एक-एक गोल डिफेंडर जिन्हें विपक्ष टीमों का गोल रोकना होता है। एक निश्चित समय में जो टीम ज्यादा गोल दागने में सफल होती है वह विजेता घोषित कर दी जाती हैं।

मेजर ध्यानचंद भारत के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी हैं। इन्हें हॉकी के जगत में हॉकी का जादूगर भी कहा जाता है। इनके अलावा भारत के कुछ प्रमुख हॉकी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले हॉकी प्रतियोगिताएं

  • ओलंपिक
  • हॉकी विश्वकप
  • एशियन कप
  • यूरोपियन कप

हॉकी का इतिहास

हॉकी का इतिहास शुरुआत से ही चर्चा का विषय बना हुआ है। सभी विद्वानों के लिए अलग-अलग मत हैं।

कुछ मानते हैं यह यूनान से प्रारंभ हुआ व धीरे-धीरे प्रचलित होता गया वहीं दूसरी ओर कुछ मानते हैं इसका जन्म मिस्त्र शहर में लगभग 4000 वर्ष पूर्व हुआ था।

हॉकी के प्रति मेरा प्यार

हॉकी मेरा सबसे पसंदीदा खेल है। अपने दोस्तों के साथ खेलने के अलावा में हॉकी के मैच देखना भी पसंद करता हूं।

हॉकी खेल में गोल करने व गोल को रोकने दोनों में माहिर हूं। मुझे हॉकी के साथ मुझे अपनी हॉकी स्टिक से भी बहुत प्यार है जिसे मैं खेलने के दौरान प्रयोग करता हूं।

उपसंहार

मेरा प्रिय खेल व देश का राष्ट्रीय त्योहार हॉकी का में पूर्ण रुप से सम्मान करता हूं। और खेलने के दौरान पूरी खेल भावना के साथ अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन करने का प्रयास करता हूं।

हॉकी मुझे अत्यंत प्रिय है और यह हमेशा मेरा प्रिय रहेगा। यह मुझे शारीरिक व मानसिक दोनों रूप से स्वस्थ व ऊर्जावान बनाए रखता है।

____________

मेरा प्रिय खेल (Mera priya khel) – football par nibandh

मेरा प्रिय खेल फुटबॉल पर निबंध

परिचय:-

फुटबॉल एक ऐसा खेल जिसे पूरी दुनिया भर में खेला, जाना व पहचाना जाता है। फुटबॉल को जितना पसंद किया जाता है उतना ही इसे खेलने के लिए अपने आप को मजबूत बनाना पड़ता है।

मेरा प्रिय खेल भी फुटबॉल है। विद्यालय से छुट्टी होने के पश्चात प्रतिदिन में अपने दोस्तों के साथ गांव के बाहर बने मैदान में खेलने जाता हूं। यह खेल मुझे बहुत प्रिय है।

फुटबॉल खेल मेरा प्रिय होने का कारण

इस खेल को खेलने के लिए अलग ही नजरिए की आवश्यकता होती है। दूसरे खेलों की तरह इसे खेलना बहुत मुश्किल कार्य है। घंटो खेलने के पश्चात भी कुछ नतीजा न निकलना मुझे खेल की ओर अधिक आकर्षित करता है।

इसे खेलने से हमारे शरीर की इम्यूनिटी पावर बढ़ती है। हम अधिक भागने में कामयाब होते हैं। स्वास्थ्य संबंधित कई बीमारियों से बच सकते हैं। तुरंत निर्णय लेने की हमारी क्षमता बढ़ती है। इसलिए यह खेल मुझे बहुत प्रिय हैं।

फुटबॉल का इतिहास

फुटबॉल का इतिहास काफी पुराना है माना जाता है इस खेल की उत्पत्ति चीन से हुई थी और बाद में धीरे-धीरे यह पूरे विश्व में फैल गया।

फुटबॉल ही नाम होना भी अत्यंत मजाकेदार है। कहा जाता है जब इस खेल को पैर और गेंद से खेला जाता था। तो इसका नाम आगे चलकर फुटबॉल पड़ गया।

फुटबॉल का खेल

नाम को पढ़ते ही हमें पता लग जा रहा है कि ऐसा खेल जिसे पैर व गेंद से खेला जाता है। इस खेल में भी हॉकी की तरह दो टीमें होती है और एक गोलची होता है।

दोनों टीमों में 11 खिलाड़ी होते हैं दोनों टीमें एक साथ खेलना प्रारंभ करती हैं। पैर की सहायता से गेंद को अपने गोलपोस्ट के पास ले जाना होता है जहां विपक्षी का रक्षक गेंद रोकने के लिए तैयार रहता है।अंत में जिस टीम के अत्यधिक पॉइंट होते हैं वही विजेता कहलाती हैं। यह खेल एक निश्चित समय के अंदर खेला जाता है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले कुछ खिलाड़ी हैं लियोनेट मेसी, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो, सुनील छेत्री, नियमंर, लुका मोडरिक इत्यादि

फुटबॉल जगत की कुछ फेमस प्रतियोगिताएं

  • फीफा विश्व कप
  • आटैमियो फैंची ट्रॉफी
  • Ufa-caf मेरिडियन कप
  • बाल्कन कप
  • Ctfa इंटरनेशनल टूर्नामेंट

उपसंहार

फुटबॉल मेरे साथ साथ पूरी दुनिया वासियों का प्रिय खेल हैं। खेलने के साथ साथ में अंतराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली सभी प्रतियोगिताओं को देखना पसंद करता हूँ हर मैच का पूरा लुप्त उठाता हूँ।
खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं इसलिए हमें इन्हे अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।
मेरा सपना भी हैं की में आगे चलकर एक फुटबॉल प्लयेर बनु और देश के लिए अपना बेहतर प्रर्दशन कर सकूँ।  इसके लिए में प्रतिदिन खूब मेहनत भी करता हूँ।
____________
यह भी पढ़े –
Share it :

Leave a Comment