Lily flower in Hindi लिली फ्लॉवर इन हिंदी।

लिली फ्लावर एक ऐसा फूल हैं जिसको दुनियां भर में पसंद किया जाता हैं। यह बारहमासी फुल हैं मतलब यह हमें हर समय उपलब्ध हो जाता हैं। लेकिन सामान्य तौर पर इसका अनुकूलित मोसम वसंत ऋतु हैं। लिली का पुष्प अत्यंत सुगंधित व खूबसूरत होता है। इस फूल के अंदर छः पंखुड़ियां होती है, जो एक दूसरे के साथ जुड़कर एक बहुत ही आकर्षक फूल का निर्माण करती है।

हेलो दोस्तो,

एक बार फिर आपका हमारी वेबसाइट hindiansh में स्वागत है। आज कविताओं से हटकर हम आपके लिए लेकर आए हैं information about Lily flower in Hindi.

इस पोस्ट को पढ़ने के पश्चात आपको लिली के पुष्प के बारे में A to Z जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

About Lily flower in Hindi पुष्प के बारे में –

दोस्तों आप सभी ने लिली के फूल और पौधे को तो जरूर देखा होगा। यदि हां तो आप इसके बारे में तो जानते ही होंगे। और यदि नहीं तो कृपया करके हमारी यह पोस्ट ज़रूर पढ़ें। आप फुल और इसके पौधे को देखने के लिए हमारी यह फोटो देख सकते हैं।

लिली फूल के बारे में जानकारी
Lily flower in Hindi

लिली फ्लावर एक ऐसा फूल हैं जिसको दुनियां भर में पसंद किया जाता हैं। यह बारहमासी फुल हैं मतलब यह हमें हर समय उपलब्ध हो जाता हैं। लेकिन सामान्य तौर पर इसका अनुकूलित मोसम वसंत ऋतु हैं।

लिली के फूल कई अलग-अलग रंगों के पाए जाते हैं। इनका कोई निश्चित रंग नहीं है। हर तरह के रंग से इनकी प्रजातियां भरपूर है। सामान्य तौर पर इस फूल को हम सफेद, लाल, नीला, पीला और नारंगी रंग में देख सकते हैं।

लिली का पुष्प अत्यंत सुगंधित व खूबसूरत होता है। इस फूल के अंदर छः पंखुड़ियां होती है, जो एक दूसरे के साथ जुड़कर एक बहुत ही आकर्षक फूल का निर्माण करती है।

Lily flower plant – फूल का पौधा

इस फूल का पौधा काफी मुलायम व छोटा होता है। सामान्यत: ये पौधे 4 से 7 फूट के बीच लंबे होते हैं। इसका पौधा हर मौसम में अपने आप को बढ़ाने में अनुकूल है।

इसका पौधा इतना छोटा व सामान्य होता है कि आप इसे किसी गार्डन की बजाय एक छोटे से कमरे में भी लगा सकते हैं। तत्पश्चात आप उस गमले को अपनी बालकनी में रख सकते हैं।

फूल खिलने पर यह आपकी बालकनी को मनमोहित कर देगा।

Lily flower uses – लिली फूल का उपयोग

सामान्य तौर पर इस फूल को अपने घर, विद्यालय, ऑफिस के गार्डन में लगाया जाता हैं।

लिली के फूल बगीचे की शोभा बढ़ाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करता है। अर्थात जिस गार्डन में लिली का पौधा हों और उसपर फूल खिल रहें हो तो उस बगीचे की सुंदरता दूर से ही खिल उठती है।

हवा के साथ लहराते हुए लिली के फुल हर किसी गार्डन की सुंदरता बढ़ाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

लिली के फूल कई प्रकार की सजावटों पूजा पाठ में भी प्रयोग किया जाता हैं। 

विवाहित जोड़े अपने प्यार का इज़हार करने के लिए भी लिली के फूलों का उपयोग करते हैं।

Lily flower history in Hindi लिली फूल का इतिहास 

लिली का यह फुल कई वर्षों पहले से दुनियां भर में उगाया जाता रहा है। सामान्यत: इस फूल की उत्पति उत्तरी अमेरिका के देशों में मानी जाती है। 

लेकिन वर्तमान समय में यह दुनिया भर में फैल चुका है। इसकी सुंदरता व इनमें पाई जाने वाली खुशबू के कारण इसे हर जगह के लोग उगाना पसंद करते हैं।

How to grow Lily flower in Hindi- लिली का फूल कैसे लगाएं

काफ़ी आसान हैं। इस फुल को लगाने के लिए आपको ज्यादा जगह की आवश्यकता नहीं है। यदि आपके घर का कोई गार्डन नहीं है, तो आप फिर भी इसे लगा सकते हैं। आपको करना यह होगा कि बस एक अथवा आपकी इच्छा अनुसार गमले खरीद लेने हैं। फिर आप कहीं से इस फूल के पौधे का बल्ब ले लीजिए।

 “ यहां बल्ब से तात्पर्य इस पौधे के उस तने रूपी गांठ से हैं जिसका निर्माण पौधे की जड़ में होता है। जिसे दूसरी जगह लगाने पर यह गांठ नए लिली के पौधों को जन्म देती है।”

इस बल्ब को आप गमले में मिट्टी डालने के पश्चात उसमें लगा दे व पानी डाल दे। और अपनी बालकनी में रख दें। 8 से 10 दिनों में उस पर बल्ब से नया पोधा निकलने लगेगा। जो धीरे धीरे बढ़ता जाएगा। और कुछ समय बाद आप को फुल देने लगेगा।

यदि आपके घर में पहले से लिली के पौधे उपस्थित हैं और वो खराब होने लगे हैं तथा अच्छे से grow नहीं कर पा रहें हैं तो उनकी जड़ों में उपस्थित बल्ब को अलग करें और फिर से नई जगह लगाएं।

इससे नए पौधे का जन्म होगा और वह काफी तेजी से बढ़ेंगे।

लिली पुष्प के कुछ रंग व उनके प्रतिक

  • लाल रंग ( Red colour)

यह प्रेम व रोमांस का प्रतीक माना गया है।

  • सफेद रंग ( white colour) 

यह स्वच्छता का प्रतीक माना गया है।

  • पीला रंग ( yellow colour ) 
यह खुशहाली का प्रतीक माना गया है।

  • गुलाबी रंग ( orange colour) 

यह विकास और समृद्धि का प्रतीक माना गया है।

FAQ Related to Lily flower in Hindi।

1. लिली कोनसा फूल हैं ? 
आपकी जानकारी के लिए बता दें लिली “ liliceae ” का जीनस पौधा हैं। जिसकी कई प्रजातियां मौजूद हैं।

2. लिली के पुष्प को को हिंदी में क्या कहते हैं?
लिली के फूल को हिंदी में कंदपुष्प अथवा कंदबिनी कहते हैं।

3. लिली की कितनी प्रजातियां मौजूद है?
लिली की लगभग 100 से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती है जिसमें से कुछ हैं- लिलियम केंडियम, लिलियम बलबीफेरम लिलियम ओरटा इत्यादि। 

4. लिली का फूल ख़ास क्यों होता है?
लिली के पुष्प को खास माना जाता है क्योंकि यह पवित्रता, सादगी व नई शुरुआत का प्रतीक है।

Share it :

Leave a Comment