संघर्षमय जीवन पर कविता। sanghrshmay jivan par kavita।

प्रत्येक मनुष्य का जीवन हर तरह के संघर्षों से घिरा हुआ है। फिर चाहे वह संघर्ष किसी भी तरह का क्यों न हों। कोई चाहे कितना ही अच्छा काम क्यों न कर रहा हों उसके सामने भी एक के बाद एक सैकड़ों समस्याएं आती हैं।

इसी अनुरूप आज हम आपके लिए लेकर आए हैं संघर्षमय जीवन पर कविता (जीवन संघर्षमय है पर कविता) यह कविता लिखी हैं आर्यपुत्र आर्यन सिंह महाराज जी ने। कवि ने इस कविता में संघर्षों से भरे जीवन का उल्लेख किया हैं।

जीवन संघर्षमय है पर कविता
संघर्षमय जीवन पर कविता

संघर्षमय जीवन पर कविता (जीवन संघर्षमय है पर कविता)

कविता: – संघर्ष की कसौटी पर खड़ा जीवन 

प्रबल वेग धारा है संघर्षकारी मैं बहता चला तैर आने से पहले।

कोई ना सहारा किनारा मिला है बता दूं तुम्हें हार जाने से पहले।।

बड़ी कशमकश है मेरी जिदंगी मे ये हाथों की रेखा भी उलझी हुई हैं।

मैं खामोश रहकर छुपाता हूं हर गम बहुत सोचता हूं बताने से पहले।।

अभी भी मुसाफिर सा भटका हुआ हूं है मंजिल कठिन जोश भी कम नही है।

मैं लड़ता तो रहता प्रबल योग से पर थका सारा तन आज वो दम नही है।।

करुँ भी तो क्या ? प्रश्न लाखों हैं मन मे मुझे किस गुनाह की सजा दे रहा वो।

सवालों की दुनिया मे तन्हा खड़ा हूं हुए चूर सपने सजाने से पहले।।

अगर हाल का दिल का कोई पूछ लेता तो मैं जान जाता है कोई हमारा।

भले जख्म मिटते ना मिटते हमारे मगर दर्द मिट जाता हृदय का सारा।।

अभी तक भी देखा है समझा सभी को हृदय ने भी मुझको ये समझा दिया है।

बन जाओ तैराक गहरे जलद के समुन्दर मे डुबकी लगाने से पहले।।

मेरी प्रार्थना है ये परमात्मा से कभी तो नजर अपनी मुझ पर भी डालो।

करो माफ भी अपना बालक समझकर बिखरती हुई जिंदगी को सम्भालो।।

समर्पण किया है मैने अपना तन मन मुकद्दर पाने की सौगन्ध लेकर।

आर्यन ‘ की कविता समझकर तो देखो बेवजह उसपे उंगली उठाने से पहले।।

__________________

             प्रस्तुतकर्ता – आर्यपुत्र आर्यन सिंह

कवि द्वारा इस गीत को पूर्ण रूप से स्वयं का बताया गया है। ओर हमारे पास इसके पुक्ते रिकॉर्ड्स है। कवि ने स्वयं माना है यह कविता उन्होंने किसी ओर वेबसाइट पर प्रकाशित नहीं करवाई है।

रचनाकार – आर्यपुत्र आर्यन जी महाराज

भागवत कथावाचक एवं लेखक

आशा करते हैं आपको यह संघर्षमय जीवन पर कविता पसंद आईं होंगी। ओर आपको अच्छी लगी होगी।

अतः आप इस सुंदर सी कविता के बारे में अपने विचार comment करके बताएं व अपने दोस्तों, साथियों व रिश्तेदार के साथ, निचे दिख रहें share बटन की सहायता से अवश्य पहुंचाए।

Share it :

Leave a Comment