समय का महत्व पर कविता। समय पर कविता

Samay ke mahatv par kavita/समय के महत्व पर कविता।

किसी ने सच ही कहा है समय से बड़ा कोई धन नहीं है। और यह सच ही है क्योंकि पैसों के माध्यम से हम कुछ भी खरीद सकते है, या खरीदा जा सकता है लेकिन समय एक ऐसी चीज है जो यदि एक बार हाथ से निकल जाता हैं तो फिर कभी लौटकर वापस नहीं आ सकता।
एक अपने समय को व्यर्थ में गवांकर हमें सिर्फ पछतावा ही होता हैं इसके अलावा कुछ हासिल नहीं होता हैं। जो व्यक्ति सही समय पर इसकी कीमत को समझ गया और इसका सद्पयोग कर लिया उसे आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता हैं यहाँ आपको प्रेरित करने के लिए एक कविता दी जा रही हैं।
samay ka mahtva par kavita
समय का महत्व पर कविता।
आज हम इस पोस्ट में समय पर कविता लेकर आए है जो कि एक स्वरचित कविता है और काफी आकर्षक भी।

कविता: समय का महत्व

समय बहुत बलवान है,
जीवन में इसका बहुत मोल।
जिसने नहीं किया समय पर समय का उपयोग,
दुनिया उसके लिए एक गोल।
सूर्य कभी न थका हरा,
हर रोज चांद निकलता।
दिन रात कभी न बदलते,
फिर क्यों तुम अपना काम कल पर टालते।
एक समय सारणी तुम बनाओ,
कभी न इसके खिलाफ जाओ।
Time न तुम करो पास,
क्यों रखते हो किसी से कोई आस।
समय का पूर्ण उपयोग करो,
दुनिया को कुछ कर दिखलाओ।
जिसने जीवन में ऊंचाइयों को छुआ,
उसने समय के महत्व को जाना।
एक सेकंड का महत्व तो वह जाने,
जो ओलंपिक रेस में थोड़ा पीछे रह जाते।
महत्व जिसने जिंदगी में दिया,
दुनिया में succes वही पाए।
जिंदगी में चाहे कुछ भी करना,
पर कभी समय को बर्बाद मत करना।
इंसान भी है कितना दुष्ट,
खुद को नहीं रहता है कभी होश।
जब निकल जाता है समय,
तब देता इसे ही दोष।
समय की घड़ी टिक टिक करती जाए,
किसी के लिए न रुकने पाए।
कोई नहीं इसका मोल,
जिसने उपयोग किया उसी ने जाना
समय है कितना अनमोल।
एक पल जो बीत जाता।
कभी न लौटकर वह वापस आता,
समय पर इसका महत्व कोई न जान पाता।
एक बार निकल जाने पर,
दोबारा बहुत याद आता।
सबसे कीमती यह धन,
खरीद पाए न कोई।
एक बार जब शुरू हुआ,
फिर कभी न रुकने पाए।
समय है बहुत अनमोल,
इससे बनाओ अपनी पहचान।
एक बार जब सक्सेस तुम ने पा ली,
फिर कभी न होगी तुम्हारे पास कमी।
समय से न करना कभी समझोता,
यह कभी नहीं किसी कि सुनता।
न जाने ये कब दे धोखा,
इसलिए हर पल उपयोग में तुम लाना।
समय की घड़ी टिक टिक करती जाए,
किसी के लिए न रुकने पाए।

यह भी पढ़ें –

तो दोस्तों कैसी लगी आपको हमारे द्वारा लिखित कविता। आशा करता हूं कि आपको यह कविता पसंद आई होगी और भविष्य में भी ऐसी कविता पड़ना आप पसंद करेंगे। इस कविता के बारे में हमे अपने महत्त्वपूर्ण विचार अवश्य बताएं ।
                                  🙏🙏🙏
Share it :

0 thoughts on “समय का महत्व पर कविता। समय पर कविता”

Leave a Comment